बड़ी सादड़ी। हिंदुस्तान जिंक द्वारा कथित रूप से अपशिष्ट डालने के विरोध में ‘जहर मुक्त बड़ी सादड़ी संघर्ष समिति’ का धरना रविवार को 233वें दिन भी रामधुन धरना स्थल पर जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने अपशिष्ट को तत्काल हटाने की मांग की। श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान ने भी समर्थन दिया।