कैंपियरगंज: पीपीगंज इलाके में 8 साल की बच्ची से रेप, हालत नाजुक; दादी के मायके शादी में गई थी, घर से 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिली
गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मासूम अपनी दादी के मायके एक शादी में गई थी। शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार तड़के पीपीगंज थानाक्षेत्र की है। मासूम सिद्धार्थनगर की रहने वाली है।