हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में आयी आंधी से जीजीआईसी की बाउंड्रीवाल ध्वस्त, पारा में मुर्गी फार्म जमीदोंज
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य स्मृति त्रिपाठी ने बताया कि आंधी से 60 मीटर कालेज की बाउंड्री ध्वस्त हो गई है। 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होने के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक ने तत्काल निर्माण करने की निर्देश दिए हैं। बुधवार को प्रधानाचार्य ने कार्य शुरू कराया है। वहीं क्षेत्र के ग्राम पारा में बच्चन प्रजापति का मुर्गी फार्म हाउस जमीदोंज होने से 3 हजार चूजे मर गये है