मुंगावली: मुंगावली वार्ड-1 में संपर्क अभियान शिविर, मौके पर ही सैकड़ों शिकायतों का निराकरण
मुंगावली के वार्ड क्रमांक-1 में गुरुवार को संपर्क अभियान 2026 के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा शिविर आयोजित किया गया। प्रशासन ने गुरुवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मुंगावली के वार्ड क्रमांक एक सहित जिले भर में कुल 11 स्थानों पर लगे शिविरों में 652 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 472 का निराकरण मौके पर ही किया गया।