थाना क्षेत्र कुढ फतेहगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। थाना प्रभारी लोकेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव के मुख्य तिराहे चौराहे तथा गली-मोहल्लों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का संदेश दिया। मंगलवार शाम लगभग 7:00 बजे किए गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम जनमानस से अपील की