कुलपहाड़: कुलपहाड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र से दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कुलपहाड़ पुलिस ने दो वांछित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस ने मुहल्ला कठवरिया निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ पुस्सु जाटव (36) को बीएनएस व आर्म्स एक्ट के मामले में तथा ग्राम मुढारी निवासी हजारी लाल (55) को आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। विधिक कार्रवाई पूरी की।