हसनपुर: हसनपुर के गांव गुलामपुर में युवक की हत्या, ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की
गांव गुलामपुर के ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र होकर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर युवक की पीट पीट कर हत्या के मामले में दर्ज मुकदमे में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द जेल भिजवाए जाने की मांग की। परिजनों ने बताया कि 11 मई को गांव के ही बृजपाल,विशेष,काले,विरमू,अनुज तथा वीरेश ने उनके बेटे अमरीश की हत्या की थी।