हसनपुर: आदमपुर के गांव बहादुरपुर मिश्र में मंदिर के पास बनी शराब की दुकान, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
आदमपुर क्षेत्र के गांव में ग्रामीणों ने सेल्समेन पर ओवर रेटिंग शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए 24 घंटे उसे बेचे जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ उन्होंने देसी शराब की दुकान को मंदिर से दूर स्थापित कराए जाने की मांग की है। गांव बहादुरपुर मिश्र के दर्जनों ग्रामीणों ने देसी शराब की दुकान के बाहर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।