हसनपुर: गांव सिरसा कला के ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण में धोखाधड़ी का आरोप, एक हजार रुपए लेकर शौचालय न बनाने का आरोप
गंगेश्वरी विकासखंड के गांव सिरसा कलां में शौचालय निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीण सिराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। सिराज ने बताया कि उनके घर में शौचालय नहीं है। इस कारण परिवार के सदस्यों को शौच के लिए जंगल जाना पड़ता है। उन्होंने ग्राम प्रधान से शौचालय बनवाने का अनुरोध किया।