हसनपुर: रहरा हाकमपुर पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और बुलेट की भिड़ंत, बुजुर्ग की हुई मौत
गजरौला थाने के मोहल्ला मायापुरी निवासी 65 वर्षीय कांतिनाथ विक्की पर सवार होकर देर रात रहरा की दिशा से अपने घर लौट रहे थे। वहीं, जनपद संभल निवासी रियाजुल अपनी बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने घर से अपनी ससुराल रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर जा रहा था। इसी दौरान जब दोनों के वाहन रहरा मार्ग पर हाकमपुर पेट्रोल पंप के पास भिड़त हो गई।