कोल: जिले में मतदाताओं को जागरूक करेंगे कूड़ा वाहन, डीएम ने कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना
Koil, Aligarh | Apr 1, 2024 मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी0 द्वारा कलेक्ट्रेट से जिले के ’’स्वीप लोगो’’ एवं मतदान गीत की लांचिंग की गई और गीत बजाते कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डीएम व सीडीओ की पहल पर बने गीत के माध्यम से ये सभी कूड़ा वाहन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।