कोल: भूतपुरा में बंद मकान के कमरे में लटका मिला 10 दिन से लापता युवक का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 1, 2024 थाना हरदुआगंज के गांव भूतपुरा में 8 दिन से लापता एक युवक का शव बंद मकान के कमरे में लटका मिला है। 23 मार्च को मृतक विशाल रेवाड़ी से अपने घर त्योहार मनाने आया था लेकिन तभी से अचानक गायब हो गया। रविवार को मृतक के परिजन अपने बंद मकान में पहुंचे तो विशाल का शव घर मे लटका हुआ था और शव पूरी तरह सड़ चुका था।सोमवार को पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।