कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मकान के बाहर झूलते बिजली के तारों की चपेट में आए बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मृत्यु
Koil, Aligarh | Apr 1, 2024 घर के बाहर झूलते बिजली के तारों की चपेट में आए बुजुर्ग की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते मेरे पिता के साथ यह हादसा हुआ है। इस संदर्भ में बुजुर्ग के बेटे के द्वारा सोमवार करीब 6:00 बजे संबंधित थाने में जाकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।