डिंडौरी: मोहगांव के जंगल में वन विभाग की टीम ने वन्यजीव शिकार उपकरण जब्त किए
डिंडौरी वन परिक्षेत्र के मोहगांव के जंगल में वन विभाग के टीम में गश्त के दौरान वन्य जीव के शिकार के लिए बिछाया गया लगभग 5.5 किलोग्राम जीआई तार जब्त किया लेकिन शिकारी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए ।रेंजर अतुल बघेल ने मंगलवार दोपहर 12:00 बताया कि वन विभाग की 5 सदस्यीय टीम ने गश्त के दौरान जंगल से जीआई तार जब्त कर शिकारियो कि तलाश जारी है ।