वार्ड 11 की कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा यादव ने वीडियो जारी कर दी सफाई, पति के साथ होने की कही बात
वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा यादव ने एक वीडियो जारी कर अपने पति के साथ होने की बात कही है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ हैं। उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद वार्ड क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।