गंगापुर सिटी के समीप धावईपुरा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम कराया।