गढ़ी: वनाला गांव को नवगठित ग्राम पंचायत बनने पर ग्रामीणों ने गढ़ी विधायक मीणा का किया स्वागत
गढ़ी विधान सभा के अंतर्गत वनाला गांव मे नवगठित ग्राम पंचायत बनने पर गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा का वनाला के ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत ओर अभिनन्दन किया गया। गुरुवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार इस दौरान सभा का आयोजन किया गया। विधायक मीणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुवे कहा की विकास को लेकर कोई कमी नहीं आने देंगे।