सिकंदरा: रास्ते में छज्जा निकालने को लेकर हुई मारपीट, महिला समेत आठ लोग घायल
Sikandra, Jamui | Oct 17, 2026 लछुआड़ थाना क्षेत्र के बिछवे गांव में शनिवार की सुबह 8 बजे रास्ते में छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बिरंची यादव और गणेश यादव के परिवारों के बीच कई वर्षों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।