🏹🚩 जय श्रीराम! जय श्रीराम! 🚩🏹
नमस्कार, प्रणाम… 🙏
मेरी प्यारी-सी फैमिली, आप सभी को भानु प्रताप सिंह राठौड़ की तरफ से विजयादशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएँ। ❤️🌺
दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं है, बल्कि यह पर्व हमें एक बहुत बड़ी सीख देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएँ, हमें कभी सत्य और अच्छाई का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए।
क्योंकि इतिहास गवाह है, अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंत में जीत सत्य की ही होती है। और अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, विजय हमेशा धर्म की होती है। 🙏
इस पावन पर्व पर भगवान श्रीराम से मेरी यही प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन से दुखों का अंत हो, घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहे, हर चेहरे पर मुस्कान हो और हर परिवार में प्रेम, विश्वास और एकता बनी रहे। ❤️
मेरी प्यारी फैमिली, आप सभी का प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी यूँ ही अपना स्नेह बनाए रखिएगा।
इसी के साथ एक बार फिर आप सभी को दशहरा पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
बुराई पर अच्छाई की विजय हो, असत्य पर सत्य की विजय हो और हर घर में खुशियों का दीप जले।
🚩🏹 बोलिए, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की… जय!
जय श्रीराम!
Sikandra, Kanpur Dehat | Oct 20, 2026