गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध हुक्का बार के संचालक और मैनेजर सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे नववर्ष पर चेकिंग के दौरान प्लाट संख्या 257, मेवाड़ कॉलेज के सामने वसुन्धरा सेक्टर 2 सी में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के संचालक व मैनेजर सहित साहिल और नमन नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 5 हुक्का, 5 प्लेट, 5 पाइप व 5 चिलम बरामद की गई हैं।