‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को लेकर विधायक गोपाल अग्रवाल और जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने की बैठक
किशनगंज। आगामी 2 अक्टूबर 2026 को अशोक सम्राट भवन, खगड़ा, किशनगंज में आयोजित होने वाले ‘नीतीश संवाद—20 साल बेमिसाल, जीविका दीदी’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर ठाकुरगंज के विधायक गोपाल अग्रवाल और जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटने की अपील की।