फिरोज़ाबाद: गांव नगला मुल्ला में पानी को लेकर भड़का विवाद, ईंट-पत्थर चले, अधेड़ गंभीर घायल, वीडियो हुआ वायरल
गांव नगला मुल्ला में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर रविवार रात तेजी से वायरल हुआ। झड़प के दौरान एक पक्ष के अधेड़ जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया।