नवादा: महिला को धमकी देने के मामले में पांच पर प्राथमिकी, पड़ोसी पर वीडियो एडिट कर वायरल करने का आरोप
Nawada, Nawada | Sep 20, 2026 नवादा। महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर धमकी देने के मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोसी ने वीडियो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप दिया और उसे वायरल करने के साथ धमकी दी। महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए संबंधित मोबाइल फोन भी पुलिस को सौंपा है। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।