रावतभाटा: भैंसरोडगढ़ में व्यापार संघ व ग्राम पंचायत ने मनाया राम उत्सव
कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम की डेकोरेशन द्बारा झांकी बनाई गई।101 दीपक प्रज्वलित कर भव्य आतिशबाजी की गई। महिला व पुरुष द्वारा रामधुन गाते हुए 101 पूजा थाली द्वारा भगवान की आरती की।प्रसाद वितरण हुआ। व्यापार संघ मंत्री भगवत सिंह गॉड ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच रुक्मणि बाई मेहर व कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापर संघ अध्यक्ष उमेश श्रोत्रिय ने की।