रावतभाटा: भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मनाई सुभाषचन्द्र बोस की जयंती , मूर्ति पर किया माल्यार्पण
भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर रावतभाटा सुभाष सर्किल पर पहुंचकर आजादी के परवाने व आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्य अतिथि रहे भाजपा किसाननेता कमलेंद्र सिंह हाडा व नगर अध्यक्ष राजेंद्र दशोरा ने माल्यार्पण किया। सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे लगाए गए।