बरेली में विशेष लोक अदालत: 337 ई-चालानों का निस्तारण, 1.37 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित
मोटर वाहन अधिनियम के लंबित मामलों को निपटाने के लिए हुआ विशेष आयोजन, पेमेंट सेतु के माध्यम से की गई कार्रवाई
बरेली, 28 नवंबर। आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बरेली की ओर से शनिवार को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ई-चालान संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में लंबित ई-चालान मामलों के निस्तारण की कार्रवाई की गई।
337 ई-चालानों का हुआ निस्तारण
विशेष लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार दुबे ने कुल 337 ई-चालानों का निस्तारण करते हुए 1,37,799 रुपये की जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने का आदेश पारित किया। इन प्रकरणों में पेमेंट सेतु के माध्यम से भुगतान कर निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की गई।
आमजन को राहत पहुंचाना रहा उद्देश्य
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जया प्रियदर्शनी ने बताया कि विशेष लोक अदालत आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित प्रक्रिया के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित ई-चालान संबंधी मामलों का निस्तारण करने का अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को अपने लंबित मामलों का निपटारा कराने में सुविधा मिलती है और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
#BareillyNewsLive #BareillyNews #LokAdalat #EChallan #LegalServicesAuthority #BareillyCourt #PradeepKumarSingh #TrafficChallan #LegalNews #Bareilly #लोकअदालत #ईचालान #जिला_विधिक_सेवा_प्राधिकरण #बरेली_न्यूज