उपरेड़ा से वाया भीलों का खेड़ा होते हुए भगवानपुरा तक करीब 4 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क के डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से ग्रामीण लगातार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं, लेकिन आज तक सड़क पक्की नहीं हो सकी।