अशोक नगर: अशोक नगर में जय भीम के नारों से गूंजी अंबेडकर जयंती, भव्य चल समारोह में दिखी एकता
अशोकनगर में मंगलवार को दोपहर 1 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। शहर की गलियां 'जय भीम' के नारों से गूंज उठीं। मुख्य आयोजन रविदास मंदिर से शुरू हुआ। यहां से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बाबा साहब की आकर्षक झांकी सजाई गई थी।