गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र की माया बाजार वार्ड में बनी कूड़ा पड़ाव केंद्र पर चला नगर निगम का बुलडोजर
कोतवाली थाना क्षेत्र की माया बाजार वार्ड की हठ्ठी माता मंदिर के पास बनी पूरा पड़ाव केंद्र पर आज नगर निगम का बुलडोजर चला पार्षद समद गुफरान की पहल पर उसको हटाया गया। कूड़ा पड़ाव केंद्र को हटाने के लिए 15 सालों से स्थानीय नागरिक मांग कर रहे थे पार्षद समद गुफरान ने नगर आयुक्त समेत आला अधिकारियों से उन्होंने शिकायत की थी। आज कूड़ा पड़ाव केंद्र को हटा दिया गया।