फूलिया कलां: गैस किल्लत पर पुलिस की सख्ती: फूलियाकलां में बैठक में व्यापारियों ने उठाई कमर्शियल सिलेंडर की मांग
एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर कस्बा चौकी फूलियाकलां में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस वितरण व्यवस्था, कालाबाजारी और आमजन को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।