हरिद्वार: अलग अलग स्थानों पर गुम और चोरी हुए 415 मोबाइल SSP ने उनके मालिकों को सौंपे, साइबर सेल की थपथपाई पीठ
रौशनाबाद स्थित पुलिस मुख्यालय पर गुरुवार को SSP परमेंद्र सिंह डोभाल ने 415 लोगों को हाल ही में अलग अलग स्थानों से बरामद किए गए मोबाइल फोन वापस लौटाए। इन मोबाइल की कीमत करीब 76 लाख रुपए है। SSP ने कहा कि साईबर सेल के द्वारा पिछले 1 साल में 1600 से ज्यादा मोबाइल ढूंढ कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं। उधर मोबाइल पाकर लोग भी खासे खुश नजर आए।