मंडला: चिलमन चौक के पास अवैध ऑटो स्टैंड बना जाम का कारण, एम्बुलेंस भी फंसी
Mandla, Mandla | May 7, 2026 शहर के चिलमन चौक से पड़ाव मार्ग में अघोषित ऑटो स्टैंड के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सडक़ किनारे बेतरतीब खड़े ऑटो और बढ़ते यातायात दबाव से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार दोपहर तीन बजे हालात उस समय गंभीर हो गए, जब जाम के बीच एक एम्बुलेंस फंस गई। एम्बुलेंस का सायरन खराब होने के कारण चालक लगातार हार्न बजाकर रास्ता मांगता नजर आया।