कोंडागांव: संबलपुर हाई स्कूल के पास 22 वर्षीय युवक सड़क दुर्घटना में हुआ घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत संबलपुर में एक सड़क हादसा हुआ जिसमें 22 वर्षीय युवक बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे के संबंध में 19 मई को घायल युवक शम्मी लाल पांडे निवासी माकड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह संबलपुर मेले के दौरान रात्रि नाचा देखने जा रहा था, उसी दौरान संबलपुर के हाई स्कूल मार्ग पर वह अनियंत्रित बाइक से नीचे गिर गया।