कोंडागांव: मर्दापाल थाना मार्ग में चलती बाइक से गिरा एक व्यक्ति, घायल व्यक्ति को मर्दापाल से किया गया जिला अस्पताल रेफर
कोंडागांव जिले के मर्दापाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्खापुरी के ग्राम एहरा निवासी रूपसिंह नेताम पिता मंगलू नेताम उम्र 30 वर्ष को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। इस संबंध में 19 मई को मिली जानकारी अनुसार युवक अपने भाई के साथ बोरगांव गया हुआ था वही वापस एहरा आते समय मर्दापाल थाना के पास अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गया।