करौं: करौं बीआरसी में बीईईओ अमिताभ झा ने की समीक्षा बैठक, सभी नामांकित बच्चों का अपार आईडी बनाने का दिया निर्देश
Karon, Deoghar | May 9, 2026 करौं प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार दोपहर तीन बजे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक शामिल हुए। झा ने सभी नामांकित बच्चों का अपार आईडी अविलंब बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।