जमुई: फर्जी ODF घोषणा की जांच की मांग को लेकर भाकपा माले ने अंबेडकर स्थल पर दिया धरना, लगाए कई गंभीर आरोप
Jamui, Jamui | Jun 12, 2026 खैरा प्रखण्ड के दर्जनों गाँवो व पंचायतों को स्वाछ भारत मिशन की आकड़ो से जनता को भ्रमित कर करोड़ो रुपये के घोटाले एवं सभी पंचायत गांव मोहल्ले को ओडीएफ घोषित करने के खिलाफ भाकपा माले ने शुक्रवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक धरना दिया। कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल पर आयोजित एक दिवसीय धरना में बड़ी संख्या में खेतिहर मजदूर शामिल हुए।