डुमरांव: कृष्णाब्रह्म अंडरपास के समीप थार की टक्कर से PNC कर्मी की मौत, मुआवजे के आश्वासन पर 5 घंटे बाद हटा जाम
Dumraon, Buxar | Aug 29, 2026 पटना–बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रखा। सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म, नया भोजपुर व ब्रह्मपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।