स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नया गांव में मामूली विवाद के चलते युवक के साथ मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Oct 17, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस सूचना के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ग्राम नयागांव निवासी युवक ने मामूली विवाद को लेकर तीन-चार लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।