गोरखपुर: प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकराया लोहे का पाइप, कई झुलसे, तीन की मौत
गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल अयोध्या प्रसाद स्थित राजही चौराहे पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।प्रतिमा में लगा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया।तार से पाइप के टकराते ही पूरी शोभायात्रा में करंट फैल गया,जिसकी चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए।इस हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई