झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रांची के रांतू रोड स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने राज्य की उन्नति, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।मंदिर पहुंचे सीएम सोरेन ने पूजा के बाद "हर हर महादेव" के उद्घोष लगाए तथा सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।