संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 63 वाहनों के चालान, दो बसें बंद
शाहजहांपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 37 बसों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर दो बसों के खिलाफ चालान एवं बंद की कार्रवाई की गई। वहीं एक वाहन पर अनाधिकृत रूप से लगा राजनीतिक दल का झंडा और हूटर भी हटवाया गया। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना फिटनेस, बिना परमिट, मालवाहन में सवारी ढोने, एचएसआरपी के अभाव, धुंधली नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग तथा अवैध पार्किंग जैसे मामलों में कुल 63 वाहनों के चालान किए गए। अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बरेली प्रणव झा, एआरटीओ प्रवर्तन निरीक्षक हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी आर.पी. गौतम, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार तथा यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह और उपनिरीक्षक पूरन सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन स्वामियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jun 28, 2026