गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रहे छात्र का मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश, CCTV फुटेज आया सामने
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरी चौकी क्षेत्र में बीते सोमवार की देर रात ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र के साथ मोबाइल लूट का मामला सामने आया। इस घटना से जुदा वीडियो मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर लोग शेयर करते हुए गाजियाबाद पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।