डुमरांव: डुमरांव में केंद्र सरकार के अधिनियम का विरोध, व्यवहार न्यायालय के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
Dumraon, Buxar | Feb 24, 2025 डुमरांव में केंद्र सरकार की अधिनियम का विरोध करते हुए डुमरांव व्यवहार न्यायालय के वकीलों ने विरोध जताते हुए एकदिवसीय बहिष्कार किया। संघ के सचिव पृथ्वीनाथ शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव वकीलों के अधिकारों और स्वतंत्रता के खिलाफ है। उसमें वकीलों के लिए कोई सुरक्षा प्रावधान नहीं रखा गया है।