डुमरांव: गर्मी के मौसम को देखते हुए डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में 129 चापाकलों की मरम्मत के लिए पीएचईडी विभाग को निर्देश
Dumraon, Buxar | Feb 23, 2025 आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पीएचईडी विभाग को डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र में 129 चापाकलों की मरम्मत करने का निर्देश जारी किया गया है। क्षेत्र में पानी की बढ़ती समस्या को ध्यान में रखते हुए एसडीएम राकेश ने मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं और चापाकलों की सूची रविवार की सुबह 11 बजे जारी की है।