डुमरांव: आरा-बक्सर फोरलेन पर पुरवा डेरा के पास नीलगाय से टकराई बाइक, तीन गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Dumraon, Buxar | Feb 22, 2025 आरा बक्सर फोरलेन पर पुरवा डेरा के समीप शनिवार किस शाम 7 बजे एक तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार काफी दूर तक घिसटते चले गए। टक्कर के बाद नीलगाय भी घायल होकर पास के खेत में भाग गई।