डुमरांव: बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान डुमरांव अस्पताल में दर्जनों पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया, समाज कल्याण का संदेश दिया
Dumraon, Buxar | Feb 23, 2025 बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अंतर्गत डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार की दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर जीवन रक्षा का सामाजिक संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने की जिनके नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।