डुमरांव: धरहरा में रविवार की शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पटना पीएमसीएच किया गया रेफर
Dumraon, Buxar | Feb 24, 2025 धरहरा में रविवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक को सोमवार को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उसे गंभीर चोटें आईं है। बता दें कि रविवार की देर शाम 6 बजे धरहरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था जिसमें दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर हुई थी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे।