डुमरांव: डुमरांव के राज हाई स्कूल खेल मैदान में सदर अस्पताल में आईसीयू शुरू होने पर उत्सव मनाया गया, धन्यवाद दिया गया
Dumraon, Buxar | Feb 23, 2025 सदर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था शुरू होने पर डुमरांव के राज हाई स्कूल खेल मैदान में इसका उत्सव मनाया गया। होली मिलन समारोह के साथ ही कलमकारों को भी आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर समाजसेवी हरेकृष्ण सिंह यादव ने कहा कि आईसीयू व्यवस्था को आनन फानन में शुरु कराने की लड़ाई सिर्फ हमारी नहीं थी।