डुमरांव: नोनियापुरा में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया, गड्ढे भरने की मांग
Dumraon, Buxar | Aug 1, 2026 नोनियापुरा गांव में कृष्णाब्रह्म-अरियांव मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति के खिलाफ ग्रामीणों ने अनोखा लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराया। यह घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क और जलजमाव की समस्या से त्रस्त लोगों ने सड़क पर ही धान की रोपनी कर प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की।