अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण के लिए AI आधारित ई-चेकगेट व्यवस्था, खनिज परिवहन में लगे सभी वाहनों पर RF टैग लगाने के निर्देश
--
जिले में अवैध खनन, उत्खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मानव रहित ई-चेकगेट व्यवस्था लागू करने की दिशा में आज कलेक्टर सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनिज परिवहन में लगे वाहनों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी (RF) टैग लगाए जाने की प्रक्रिया एवं व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में खनि अधिकारी निवाड़ी डॉ. अजय मिश्रा ने जिले में खनिज परिवहन में लगे सभी वाहनों पर अनिवार्य रूप से RF टैग लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से खनिज परिवहन की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा तथा अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण स्थापित करने में सहायता मिलेगी।
AI आधारित मानव रहित ई-चेकगेट व्यवस्था के अंतर्गत वाहनों पर RF टैग लगाए जाने से खनिज परिवहन की निगरानी एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुपालन को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बैठक में संबंधित वाहन संचालकों एवं पट्टेधारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टैग लगवाने के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में नवागत खनि निरीक्षक श्री शुभम रावड़े, जिले के समस्त खनिज पट्टेधारी तथा PIML के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Department of Mineral Resources, MP Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari